Collective Prayer for Indian Army Strength at Gayatri Shakti Peeth Najibabad भारतीय सेना शक्ति संवर्धन के लिये किया सामूहिक जप, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsCollective Prayer for Indian Army Strength at Gayatri Shakti Peeth Najibabad

भारतीय सेना शक्ति संवर्धन के लिये किया सामूहिक जप

Bijnor News - नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में साधकों ने भारतीय सेना की शक्ति संवर्धन के लिए गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जप किया। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 11 May 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना शक्ति संवर्धन के लिये किया सामूहिक जप

नजीबाबाद। शांतिकुज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में गायत्री साधकों ने भारत माता की पूर्जा अर्चना की। भारतीय सेना शक्ति संवर्धन के लिये गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में भारतीय सेना शक्ति संवर्धन के लिये गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। राष्ट्र हित सर्वोपरि है। शांतिकुंज के निर्देशानुसार गायत्री परिवार 11 व 12 मई को उत्तर प्रदेश में 24 लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराएंगे। इसके लिये जोन समन्वयक डीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं की टोलियाँ बनायीं।

बिजनौर जिला समन्वयक पुखराज सिंह पं सोमेश्वर दत्त शर्मा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारइन्द्रदेव शर्मा, बलवीर सिंह, संजय शर्मा, मा. घनश्याम सिंह, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा नीलम बरनवाल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।