Mango Crop Crisis Chepa Disease Affects 50-60 Yield Due to Early Heatwave आम की फसल में लगा आई चेपा रोग, बाग स्वामियों में हड़कंप , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsMango Crop Crisis Chepa Disease Affects 50-60 Yield Due to Early Heatwave

आम की फसल में लगा आई चेपा रोग, बाग स्वामियों में हड़कंप

Bijnor News - इस वर्ष भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण आम की फसलों में चेपा रोग लग गया है। सहसपुर के आम विक्रेता के अनुसार, 50-60% फसल प्रभावित हुई है। कीटनाशकों के छिड़काव के बावजूद रोग पर कोई नियंत्रण नहीं पाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरThu, 10 April 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
आम की फसल में लगा आई चेपा रोग, बाग स्वामियों में हड़कंप

समय से पहले भीषण गर्मी और बढ़ते तापक्रम के कारण यहां आम के फसलों पर चेपा नामक रोग लगने से आम के बाग स्वामियों में हड़कंप मच गया है। सहसपुर निवासी आम विक्रेता कलुआ, सलीम अहमद का कहना है, कि इस बार आम के पौधों पर बेतहाशा मोलह पुष्पक्रम आया था परंतु चेपा नामक रोग लग जाने के कारण आम की पत्तों, शाखोंओ और फलों से रस चूसने के कारण आम की फसल लगभग 50 से 60% प्रभावित हो गई है।

बाग वालों का कहना है की फसलों पर दो-तीन बार कीटनाशकों का छिड़काव होने के बाद भी चेपा नामक रोग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। जिस कारण बाग के रखवारों की चिंताएं बढ़ गई है। उल्लेखनीय रहे कि स्योहारा क्षेत्र में सहसपुर क्षेत्र में आम का करोड़ों रुपए का व्यापार होता है और यहां का आम देश के अलावा विदेश तक में जाता है परंतु इस बार आम की फसल प्रभावित होने के कारण भारी नुकसान की ओर बढ़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।