हालात ठीक होने पर ही करेंगे अमरनाथ यात्रा
Bijnor News - बिजनौर के श्रद्धालुओं ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने का इरादा टाल दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हालात सामान्य होने पर ही यात्रा के लिए...

बिजनौर के काफी श्रद्धालु वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं। बिजनौर के काफी श्रद्धालुओं का मन था कि वह अपने परिजनों के साथ वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो, लेकिन पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों को मार देने की घटना के बाद श्रद्धालुओं ने फिलहाल अमरनाथ यात्रा पर जाने से अपने कदम रोक लिए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि हालात ठीक होने के बाद ही अमरनाथ यात्रा के लिए परिजनों के साथ रवाना होंगे। अभी अप्रैल के पहले सप्ताह में मॉ वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। अब कुछ दिनों के बाद परिजनों के साथ अमरनाथ यात्रा का प्लान है, हालात को देखते हुए निर्णय लेंगे। पहलगाम की घटना से काफी दुखी हूं। - अरविंद चौधरी
पहलगाम की घटना से भयभीत हूं, चंद दिन पहले वैष्णो देवी गए थे काफी अच्छा माहौल था। अब अमरनाथ यात्रा के लिए दोस्तों के साथ जाना था, थोड़ा इंतजार करने के बाद ही अमरनाथ यात्रा के लिए जाएंगे। - राजीव गुप्ता।
पहलगाम की घटना से काफी दुख हुआ है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो बहुत जल्द अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने का मन बना रखा है। देखते हैं सरकार का क्या रुख रहता है। - हिमांशु शर्मा
अमरनाथ यात्रा के लिए जाना था लेकिन पहलगाम की घटना के बाद फिलहाल अब यात्रा पर जाने का कोई इरादा नहीं है। हालात ठीक हुए तो एक बार सोचेंगे। सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए। - रजत चौधरी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।