नगीना चौराहे पर फिर लहराने लगा तिरंगा
Bijnor News - नगर के प्रमुख चौराहे नगीना पर लंबे समय बाद तिरंगा लहराने लगा है। पालिका की उपेक्षा के कारण तिरंगा हटाया गया था, लेकिन विधायक अशोक राणा के प्रयासों से इसे पुनः स्थापित किया गया। नागरिकों की खुशियों का...

नगर के प्रमुख चौराहे पर एक बार फिर से तिरंगा लहराने लगा है। पालिका की उपेक्षा के चलते काफी लंबे समय से चौराहे पर लगे खंभे में तिरंगा नहीं लगा था। पालिका ने तिरंगे को उतरवा कर रख लिया था। विधायक के प्रयास से नगीना चौराहे फिर से तिरंगा फहरा दिया गया। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नगर पालिका ने नगीना चौराहे पर लगे तिरंगे को उतरवा दिया था। नगर की शान नगीना चौराहे पर तिरंगा न होने से नगरवासियों में रोष व्याप्त था। इस मामले में नगर के प्रबुद्ध जनों ने विधायक अशोक राणा से मिलकर नगीना चौराहे पर तिरंगा लगने की मांग की थी। नागरिकों की मांग को देखते हुए विधायक अशोक राणा ने अपनी निधि से बृहस्पतिवार को नगीना चौराहे पर तिरंगा लगवा दिया। तिरंगा लहराने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल बना है।
विधायक अशोक राणा ने कहा कि अब नगीना चौराहे पर लगा तिरंगा नहीं उतारा जाएगा। अगर पालिका नगर तिराहे पर लगे तिरंगे को उतरती है तो कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।