Violent Dispute in Putty Puttha Police File Case Against Six Including Woman विवाद में महिला सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsViolent Dispute in Putty Puttha Police File Case Against Six Including Woman

विवाद में महिला सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Bijnor News - ग्राम पुट्टी पुट्ठा में दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने महिला सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद के दौरान 62 वर्षीय रामकली की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सुरक्षा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरThu, 24 April 2025 12:13 AM
share Share
Follow Us on
विवाद में महिला सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

ग्राम पुट्टी पुट्ठा में दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाद के दौरान मृत वृद्ध महिला का पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया। ग्राम पुट्टी पुट्ठा में मंगलवार की देर रात्रि को किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पथराव और लाठी डंडे के चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने एक पक्ष अंकुश सैनी की मां 62 वर्षीय रामकली को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर रात्रि में ही एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, धामपुर सीओ सर्वम सिंह ने गांव में पहुंचकर मौका मिलना किया और नहटौर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। मृतक रामकली देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की देर शाम को मृत्यु रामकली का शव गांव पहुंचा। ग़मगीन माहौल में पुलिस सुरक्षा के बीच गॉगन नदी पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बिजेंद्र पक्ष की तहरीर पर अंकुश पुत्र होशियार, रीता पत्नी अंकुश, प्रियंका पत्नी जय सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट की। वहीं दूसरे पक्ष अंकुश की तहरीर शिकायत के आधार पर सुनील पुत्र खेमचंद, बिजेंद्र पुत्र खेमचंद, पिंकी पत्नी बिजेंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित

नहटौर। मामला दो अलग-अलग पक्षों का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया कि गांव में कोई तनाव नहीं है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।