Mass Wedding Ceremony Celebrated on Phulera Dooj in Dibai with 18 Couples सामूहिक विवाह समारोह में 18 जोड़े एक दूजे के हुए, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMass Wedding Ceremony Celebrated on Phulera Dooj in Dibai with 18 Couples

सामूहिक विवाह समारोह में 18 जोड़े एक दूजे के हुए

Bulandsehar News - डिबाई में फुलेरा दूज पर्व पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 18 नवयुगल दंपतियों ने शादी की। विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने सभी दंपतियों को शुभकामनाएं दीं। बारात में लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 2 March 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
सामूहिक विवाह समारोह में 18 जोड़े एक दूजे के हुए

डिबाई। नगर क्षेत्र के खंड विकास कार्यालय परिसर में शनिवार को फुलेरा दूज पर्व पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 15 नवयुगल दंपतियों ने हिस्सा लिया। सामूहिक विवाह समारोह में विद्वानों की देखरेख में 18 नवयुगल दंपति की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने सभी नवयुगाल दंपतियों को उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि बेटियां अनमोल रतन है। बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं। पहले अपने माता-पिता के घर जन्म लेकर दूसरा शादी के बाद अपने ससुराल का घर रोशन करती है। एसडीएम कमलेश कुमार गोयल, ब्लॉक प्रमुख डिबाई रेखा राजपूत, ब्लॉक प्रमुख दानपुर आनंद लोधी ने भी नवयुगल दंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, जेडीसी बलराम सिंह, भाजपा नेता केसरी सिंह, मलखान सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, खंड विकास अधिकारी डिबाई विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी दानपुर अजय पाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, ब्लाक प्रमुख आनंद लोधी, अनार सिंह, पिंटू लोधी, प्रमोद शर्मा आदि रहे।

गाजे-बाजे के साथ निकली 18 दूल्हों की बारात

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 18 दूल्हों की बारात देखने को आसपास क्षेत्र से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बारात में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। रामलीला मैदान से शुरू हुई बारात करीब 1 घंटे की चढ़त के बाद बारात विवाह स्थल पर पहुंची जहां वर वधु की सभी रस्में अदा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।