Weather Changes Bring Relief and Damage to Farmers Amidst Heatwave दिन में धूप से झुलसे, शाम को धूलभरी आंधी, बिजली सप्लाई ठप, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Changes Bring Relief and Damage to Farmers Amidst Heatwave

दिन में धूप से झुलसे, शाम को धूलभरी आंधी, बिजली सप्लाई ठप

Bulandsehar News - - मौसम का दो दिन से बदल रहा है मिजाजदिन में धूप से झुलसे, शाम को धूलभरी आंधी, बिजली सप्लाई ठपदिन में धूप से झुलसे, शाम को धूलभरी आंधी, बिजली सप्लाई ठप

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 11 April 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
दिन में धूप से झुलसे, शाम को धूलभरी आंधी, बिजली सप्लाई ठप

मौसम में दो दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। बादल छाए रहने के साथ देहात क्षेत्रों में बारिश से सुबह-शाम हल्की राहत मिली है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप ने लोगों को झुलसाया। शाम को धूलभरी आंधी ने परेशान किया। इससे मौसम तो सामान्य हो गया, लेकिन किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ। खेतों में पड़ा भूसा हवा में उड़ गया। इसके साथ ही बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। बिजली अफसरों द्वारा एहतियात तौर पर भी सप्लाई बंद की गई। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन अभी मौसम बदला रहेगा। तापमान भी 34 से 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

अप्रैल में मौसम शुष्क होने के साथ सर्यदेव के तेवर तल्ख होने लगे। पिछले कुछ सालों के मुकाबले तापमान भी तीन से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। जिससे अप्रैल में ही लोगों को तेज धूप झुलसाने लगी। दिन में लोगों का निकला मुश्किल हो गया। वहीं इस बीच गुरुवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट बदली। शहर में बूंदाबांदी के बाद बादल सिमट गए, लेकिन देहात क्षेत्रों में ओलावृष्टि संग बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह गर्मी के साथ लोगों के पसीने छूटे। दोपहर में सूर्यदेव ने भी तेवर दिखाए। शाम ढलने के बाद मौसम बदल गया। बारिश के बादल छाए रहने के साथ आंधी शुरु हो गई। इस दौरान बारिश के बादल बने रहे। मौसम के मिजाज के देखते हुए किसानों को सचेत किया गया है। समय से अपनी फसलों की कटाई कर लें। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो मौसम का मिजाज बदला रहेगा। दिन में गर्मी परेशान कर सकती है।

- किसान की फसलों को नुकसान, बागवान परेशान

किसानों की गेहूं की फसल खेत में कड़ी है। कुछ किसानों ने फसल को काट लिया है। खेतों में गेहूं निकलने के साथ भूसा पड़ा है। शुक्रवार को आंधी चलने से भूसा उड़ गया। रातभर किसान भूसा ढोलने में लगे रहे। वहीं खड़ी फसल की बाल तक टूट गई। जिससे किसान परेशान रहे।

- बिजली सप्लाई ठप, उपभोक्ता परेशान

आंधी के साथ बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। कहीं लाइनों में फाल्ट तो कहीं एहतियात तौर पर बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। देर रात तक बिजली संकट झेलना पड़ा। आंधी बंद होने के बाद पेट्रोलिंग कर पावर कॉरपोरेशन के टीम ने सप्लाई को सुचारु कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।