महिला मेठों को बीडीओ ने बांटे पहचान पत्र
Chandauli News - फ़ोटो-20-विकास खंड कार्यालय पर महिला मेठों को परिचय पत्र वितरित करते बीडीओ विजय कुमार सिंह फ़ोटो-20-विकास खंड कार्यालय पर महिला मेठों को परिचय पत्र वितर

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद विकास खण्ड कार्यालय पर मंगलवार को बीडीओ विजय कुमार सिंह ने महिला मेठों को पहचान पत्र वितिरित किया गया। इस दौरान उनको गांव के विकास के सम्बंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 20 मनरेगा मजदूर पर एक मेठ लगाया जाता है। उन्होंने गांव के विकास में मेठों की भूमिका और जिम्मेदारी बताई। ब्लाक सभागार में महिला मेठों के साथ बीडीओ विजय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। जिसमें गांव के मनरेगा कार्यो के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि गांवो के विकास में महिला मेठों की अहम भूमिका होती है। इसलिए विकास को गति देने के लिए आप लोग कार्य करे। वही बीडीओ में मेठों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि मनरेगा कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एपीओ अभिनव पाण्डेय, समर वर्मा, साधना सिंह, ममता, मोनी शर्मा, प्रमिला, चंदा, किरन, निशा सहित बड़ी संख्या में महिला मेठ मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।