Chandra Prabha Literary Society Hosts Ram Swarup Lal Poetry Ceremony in Chakia काव्यपाठ के दौरान श्रोताओं को गुदगुदाया, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandra Prabha Literary Society Hosts Ram Swarup Lal Poetry Ceremony in Chakia

काव्यपाठ के दौरान श्रोताओं को गुदगुदाया

Chandauli News - रामस्वरूप लाल मंगल स्मृति काव्य समारोह संपन्नकाव्यपाठ के दौरान श्रोताओं को गुदगुदाया काव्यपाठ के दौरान श्रोताओं को गुदगुदाया काव्यपाठ के दौरान श्रोताओ

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 7 April 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
काव्यपाठ के दौरान श्रोताओं को गुदगुदाया

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के आदित्य पुस्तकालय सभागार में रविवार को चंद्रप्रभा साहित्यिक संस्था की ओर से रामस्वरूप लाल मंगल स्मृति काव्य समारोह का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवि अलियार प्रधान ने वाणी वंदना से किया। इसके अलावा कवि राजेश बेनजीर ने लगे पूछने की मरीज से आज डॉक्टर अंतिम इच्छा,न्यायालय से न्याय नदारत स्कूलों से गायब शिक्षा सुन कर व्यवस्थाओं पर तंज कसा। कवि बंधु पाल बंधु ने अमंगल हो नहीं सकता जहां हर शाम मंगल है, जहां श्रीमान बैठे हैं यही वो धाम मंगल है सुनाया।कवि मनोज द्विवेदी मधुर ने मन में जब आश लगल हौ त मंगल होई, प्रिय से जब प्रेम प्रगाढ़ हौ त मंगल होई सुनाया। कवि एडवोकेट शशि रंजन श्रीकृष्ण ने निज चरणन में वन्दौ तोही, मन निश्चल स्वभाव मोही, देश-प्रदेश में कीर्तिमान हुए, कवि मंगल का नित मंगल का गुनगान होई सुनाया। कवि अलियार प्रधान ने चईतवो बुझात नईखे दरद ए राजा, कईसन बाड़ा मरद सुनाया। कवि राजेश विश्वकर्मा राजू ने राम ही साकार हैं औ राम निराकार हैं,

सारे संसार के आधार बस राम हैं। सुना कर नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कवि हेमंत कुमार कींर्ण ने भ्रष्टाचार का फैला समंदर देखो,जरा झाक कर पर्दे के अंदर देखो सुनाया। कवि वसीम अहमद वसीम ने हम मिलकर रहे जैसे दरिया ए मिले सागर ,मिरा तुलसी कबीरा गागर में भरे सागर सुनाया। कवि तेजवली अनपढ़ ने तन मन अपना रखना बस में निर्मल मन को बनाना है, नफरत से सब दूर हटे प्रेम सभी से लगाना है सुनाया। काव्य समारोह में संस्था की तरफ से कवि राम जियावन विश्वकर्मा और जयप्रकाश सिंह मौर्य को संगीतकार के सम्मान से नवाजा गया। अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्य कवि बंधु पाल बंधु व संचालन संस्था के सचिव हरिवंश सिंह बवाल ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।