शौचालय निर्माण में गबन करने वाले पूर्व ग्राम प्रधान की जमीन कुर्क
Chandauli News - सकलडीहा तहसील के बहेरी ग्राम प्रधान पर 18 लाख रुपये गबन करने का है आरोप सकलडीहा तहसील के बहेरी ग्राम प्रधान पर 18 लाख रुपये गबन करने का है आरोपसकलडीहा

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बहेरी गांव के पूर्व प्रधान रामा राम पर शौचालय निर्माण में 18 लाख से अधिक रुपये का गबन करने के आरोप में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने उनकी जमीन कुर्क कर ली। इससे पहले वसूली के लिये तहसील प्रशासन की ओर से आरसी जारी कर दिया गया था। समस्त कार्रवाईयों के बाद पैसा जमा नहीं करने पर पूर्व प्रधान के वभनियांव स्थित भूमि में वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलम की जाएगी। सकलडीहा तहसील के धानापुर विकास खण्ड अंतर्गत बहेरी गांव के 2015 से 2020 तक रामा राम ग्राम प्रधान थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख, 9630 रुपये गबन करने का आरोप लगा था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच हुई तो मामला सत्य पाया गया। जिस पर गबन किए हुए धन को जमा करने के लिए उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया। लेकिन प्रधान पैसा जमा नहीं किया। इसपर विभाग की ओर से आरसी जारी कर दिया गया। संग्रह विभाग की ओर से कई बार नोटिस देने के बाद भी प्रधान नजर अंदाज करते रहे। उसके बाद वारंट भी जारी हुआ। लेकिन वारंट जारी होते ही घर से प्रधान फरार हो गए। इसपर उनकी बभनियाव रायपुर मौजा में अराजी नंबर 1066 में रकबा 0.081 को कुर्क कर लिया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि गबन का मामला सही पाए जाने के बाद धन की रिकवरी के लिए सभी विधिक कार्यवाही करने के बाद भी प्रधान ने पैसा नहीं जमा किया। इसके बाद उनके हिस्से की जमीन को कुर्क करने की कार्यवाही की गई है। कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलम कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।