संशोधित: सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सहायक का वेतन रूका, प्रधान को दी नोटिस
Chandauli News - डीपीआरओ के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर जतायी नाराजगी संशोधित: सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सहायक का वेतन रूका, प्रधान को दी नोटिससंशो

चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने गुरुवार को धानापुर विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालयों के साथ ही ओडीएफ ग्रामों में कराए गए विकास कार्यों को देखा। उन्होंने गिरेहूं में पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सहायक का वेतन रोक दिया। वहीं ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया। इससे पंचायत सहायकों में हड़कम्प मचा रहा। डीपीआरओ ने धानापुर ग्राम पंचायत के कवलपुरा, धानापुर एवं गिरेहूं में पंचायत सचिवालय का संचालन व्यवस्था जांची। इस दौरान गिरेहूं में पंचायत सचिवालय बंद पाया गया। इसपर उन्होंने नाराजगी प्रकट किया। साथ ही वहां के पंचायत सहायक का एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया।
वहीं ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सामुदायिक शौचालय के साथ ही आरआरसी संचालन व्यवस्था भी देखी। वहीं ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों में कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इसमें पाई गई कमियों को मानक एवं डिजाइन के अनुसार किए जाने के लिए ग्राम प्रधान, सचिव एवं पंचायत सहायक को निर्देश दिया। इस मौके पर उनके साथ जिला कंसलटेंट मनोज श्रीवास्तव और सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे। इसके पहले सकलडीहा और नागेपुर में निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गंदगी का अंबार सड़कों के किनारे होने व कूड़ा करकट जलाये जाने पर नाराजगी जताया। चेताया कि इस प्रकार की शिकायत मिलने पर सफाई कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा। इस मौके पर जिला कंसलटेंट मनोज श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी पंचायत, राजेश सिंह, बजरंगी पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। टेक होम प्लांट को गुणवत्ता के साथ कराएं संचालित चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने गुरुवार को सकलडीहा एवं धानापुर क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित टेक होम राशन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता मानकों का पालन करने एवं नियमित निगरानी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पाद की गुणवत्ता और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी की सराहना किया। कहा कि यह इकाई ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त सीडीओ ने धानापुर विकास खंड का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। इसमें सभी विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।