श्रीराम कथा सुन निहाल हुए श्रोता
Chandauli News - धानापुर के शहीद गांव में चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर पंडित शक्ति तिवारी ने प्रभु श्रीराम के वन गमन का वर्णन किया। उन्होंने माता कैकेई के साथ राम के संबंधों पर प्रकाश डाला और...

धानापुर। क्षेत्र के शहीद गांव बाजार स्थित मां काली के परिसर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर कथा वाचक पंडित शक्ति तिवारी महाराज ने प्रभु श्रीराम के वन गमन का वर्णन किया। कहा कि अयोध्या में महाराज दशरथ ने घोषणा कर दिया कि राम को राज्याभिषेक करने का समय आ गया है। तब राम सोचने लगे कि मुझे करना कुछ और है। पिताजी कराना कुछ और चाहते हैं। बड़े उदास मन से राम माता कैकेई के कक्ष में गये तो राम की उदासी देखकर माता कैकेई व्याकुल हो गयी। अयोध्या में राम को सबसे ज्यादा कोई प्रेम करता था तो माता कैकेई ही थी। क्यूंकि परमात्मा का घर तो जीव का हृदय ही होता है और माता कैकेई ने राम को अपने हृदय से लगाए रखती थी। उन्होंने केवट प्रसंग में मित्रता का वर्णन करते हुए सुन्दर गीत गायन किया। इसे सुन श्रोता भावविभोर हो गए। इस मौके पर रामअवतार तिवारी, भोला तिवारी, विजय पाण्डेय, छोटेलाल सिंह यादव, पंकज पांडेय, संजय सिंह, संतोष सिंह, रामप्रवेश तिवारी, रामलाल सेठ, हृदय तिवारी, लक्ष्मन खरवार उपस्थिति रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।