Rajiv Gandhi s Death Anniversary Celebrated in Kathaori Village by District Congress Committee भारत को आईटी क्षेत्र में मजबूत किये थे राजीव गांधी, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRajiv Gandhi s Death Anniversary Celebrated in Kathaori Village by District Congress Committee

भारत को आईटी क्षेत्र में मजबूत किये थे राजीव गांधी

Chandauli News - भारत को आईटी क्षेत्र में मजबूत किये थे राजीव गांधी भारत को आईटी क्षेत्र में मजबूत किये थे राजीव गांधी भारत को आईटी क्षेत्र में मजबूत किये थे राजीव गां

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 22 May 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
भारत को आईटी क्षेत्र में मजबूत किये थे राजीव गांधी

पीडीडीयू नगर-नियामताबाद, हिटी। विकासखंड के कठौरी गांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में जिला कॉंग्रेस कमेटी ने मनाया। वही महाचौपाल का भी आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को आईटी महाशक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त किया। पंचायती राज में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त किया। कहा कि देश में पंचायतों और नगर पालिकाओं के माध्यम से लोकतंत्र को निचले स्तर तक मज़बूत किया। देश भर में नवोदय विद्यालय खोलकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर और समान शिक्षा प्रदान किया।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी को हमेशा राष्ट्रीय हित के कार्यों को आगे बढ़ाने व उसको गतिशीलता प्रदान करने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने गरीबी उन्मूलन व सामाजिक समरसता विज्ञान व प्रोद्यौगिकी में प्रगति, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं व महिलाओं को केंद्रीय भूमिका में लाने के लिए अथक प्रयास किया। इस मौके पर पूर्वी ज़ोन सेवा दल के अध्यक्ष सतीष बिंद, बृजेश गुप्ता, विजय त्रिपाठी, गंगा प्रसाद, रजनी कांत पांडेय, दयाराम पटेल, राजेंद्र गौतम, तरुण पाण्डेय, डॉ रीना, शाहिद तौसीफ, नवीन पांडेय, विवेक सिंह, शिव तपस्या तिवारी, राकेश सिंह, श्रीकांत पाठक, संतोष तिवारी, सत्येंद्र उपाध्याय, विजय जायसवाल, प्रेमचंद्र गुप्ता, असगर अली, नरेंद्र सिंह, रमेश बिंद, अनवर सादात, अविनाश विश्वकर्मा, मकसूद अली, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर संवाददाता के अनुसार काली महाल स्थित राजीव गांध की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, शाहिद तौसीफ, दिनेश चंद्र, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।