शिव महापुराण कथा का आयोजन 20 मई से
Chandauli News - चहनियां क्षेत्र के कैथी गांव में 20 से 26 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रख्यात कथा वाचक संत शशिकांत भगवान शिव की कथा सुनाएंगे। आयोजन की तैयारी में ग्रामवासियों और जन कल्याण सेवा...

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां क्षेत्र के कैथी स्थित गांव में जन कल्याण सेवा समिति और ग्रामवासियों की ओर से 20 से 26 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के लोगों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। एक सप्ताह तक चलने वाली इस कथा में प्रख्यात कथा वाचक संत शशिकांत भगवान शिव की कथा सुनायेंगे। साफ सफाई का कार्य चल रहा है। समिति के अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के लिए तैयारी की जा रही है। इसमें काफी संख्या में कथा सुनने के लिए लोग आएंगे। तैयारी करने वालो में अखिलेश तिवारी, गिरिजेश तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, सर्व जीत, अमन तिवारी, रमेश सिंह, ऋषभ सिंह, प्रवीण तिवारी, धीरज तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, अशोक कुशवाहा, गोविंद यादव, रितिक तिवारी, अमित पाण्डेय, हेमंत पाण्डेय मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।