UPSC Prelims Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर जारी, Direct Link
UPSC CSE Admit Card 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Admit Card 2025, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
UPSC CSE Admit Card 2025 Direct Link
इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस व आईपीएस समेत 979 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के जरिए 150 पदों पर भर्ती होगी। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 25 मई को होगी।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
UPSC CSE Admit Card 2025: यूपीएससी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय