Traffic Jam Caused by Flat Tire on Rajghat Malviya Bridge Disrupts Movement राजघाट पुल पर मैजिक खराब होने से लगा जाम, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Jam Caused by Flat Tire on Rajghat Malviya Bridge Disrupts Movement

राजघाट पुल पर मैजिक खराब होने से लगा जाम

Chandauli News - शाम चार बजे से छह बजे तक जाम में फंसे रहे राहगीर शाम चार बजे से छह बजे तक जाम में फंसे रहे राहगीरशाम चार बजे से छह बजे तक जाम में फंसे रहे राहगीरशाम च

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 18 April 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
राजघाट पुल पर मैजिक खराब होने से लगा जाम

पडाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव के पास राजघाट मालवीय पुल पर मालवाहक मैजिक वाहन का पहिया पंचर हो गया। जिससे पुल और पड़ाव चौराहे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति हो गई। जाम लगने के कारण दो घंटे तक यात्रियों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। जाम लगने के घंटो बाद सुजाबाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के माध्यम से मैजिक वाहन को हटवाया। तब जाकर जाम में फंसे लोगो ने राहत की सांस ली। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वाराणसी से एक मालवाहक मैजिक वाहन माल लोड करके पड़ाव की तरफ आ रहा था। राजघाट मालवीय पुल पर उसका एक पहिया पंचर हो गया। जिसके कारण आवागमन बाधित होने लगा। जल्दबाजी में आगे निकलने के चक्कर मे धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते मार्ग के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गया। जो राजघाट से पड़ाव और पड़ाव से रामनगर रोड पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जाम इस कदर लग रहा कि यात्री वाहन छोड़कर पैदल आवागमन करने पर विवश हो गए। वही भीषण जाम देख ऑटो और ई रिक्शा चालक वाराणसी की तरफ जाने में कतराने लगे। जिसके कारण चौराहे पर यात्री वाहन के इंतजार में खड़े रहे। जाम लगने के घंटों बाद सुजाबाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर क्रेन से मैजिक वाहन को हटवाया। तब जाकर आवगमन शुरू हुआ। उसके बाद जाम में फंसे लोगो ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।