CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit Teachers Day to distribute Bharattma Ved Award शिक्षक दिवस पर सीएम योगी आएंगे अयोध्या, चयनित को देंगे भारतात्मा वेद पुरस्कार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit Teachers Day to distribute Bharattma Ved Award

शिक्षक दिवस पर सीएम योगी आएंगे अयोध्या, चयनित को देंगे भारतात्मा वेद पुरस्कार

सीएम योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या में भारतात्मा वेद पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रायोगिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी को तीन लाख का पुरस्कार मिलेगा। आदर्श वेदाध्यापक को पांच लाख व उत्तम वेद विद्यालय को सात लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 4 Sep 2024 08:27 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक दिवस पर सीएम योगी आएंगे अयोध्या, चयनित को देंगे भारतात्मा वेद पुरस्कार

यूपी के अयोध्या में सिंघल फाउंडेशन की ओर से भारतात्मा अशोक सिंहल वेद पुरस्कार 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह कारसेवकपुरम् में शिक्षक दिवस को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सीएम पुरस्कार वितरण करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में फाउंडेशन के न्यासी वीडी जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत देशव्यापी लिखित परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रायोगिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है। यह परीक्षा हाईवे पर स्थित एक होटल में बुधवार को होगी। बताया गया कि यह वेद पुरस्कार की तीन श्रेणियों में दिया जाता है।

चयनित अभ्यर्थियों में प्रथम स्थान पाने वाले को तीन लाख का पुरस्कार मेडल व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाते हैं लेकिन उनके नामों की घोषणा नहीं की जाती है। इसके अतिरिक्त दूसरी श्रेणी में आदर्श वेदाध्यापक को पांच लाख की पुरस्कार राशि, मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। वहीं तृतीय श्रेणी में वेदों के प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पित उत्तम विद्यालय को सात लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी के द्वारा तीनों श्रेणियों के पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार खुद चलाएगी 71 नए महाविद्यालय, पीपीपी मॉडल पर नहीं होगा संचालन

अशोक सिंघल की स्मृति में पुरस्कार
बताया गया कि यह पुरस्कार श्रीराम मन्दिर आंदोलन के नायक स्मृति शेष अशोक सिंघल के पुण्य स्मरण में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता हैं। इस पुरस्कार की घोषणा आठ वर्ष पहले की गयी थी। तब से प्रतिवर्ष पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री रामनाथ स्वामी मंदिर का भी करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामसेवकपुरम में तमिलनाडु के एक सामाजिक-धार्मिक संगठन की ओर से निर्मित रामनाथ स्वामी मंदिर का भी लोकार्पण अनुष्ठान पूर्वक करेंगे। मंदिर के व्यवस्थापक लोकनाथन ने बताया कि मुख्यमंत्रीगुरुवार को पूर्वाह्न 10.45 बजे पूजन में शामिल होंगे और साढ़े 11 बजे तक रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री का अभिनंदनभीकियाजाएगा।