जनता की हर समस्या का होगा समाधान: कमलेश
Deoria News - बरहज में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान और विधायक दीपक मिश्र शाका ने जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क और बिजली की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। करुअना-मगहरा मार्ग का...

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान व विधायक दीपक मिश्र शाका ने गुरुवार को क्षेत्र के बेलासपुर, जरार मानिक, हरनाडीह आदि स्थानों पर जनता की समस्या सुनी। केंद्रीय मंत्री ने लोगों को हर समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
बेलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने सड़क और बिजली की समस्या उठाई। श्री पासवान ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान होगा। जर्जर बरहज-सोनुघाट का शीघ्र ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा। विद्युत कटौती और लोकल फाल्ट दूर करने के लिए जर्जर तारों को बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी हो रही है। कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं।
विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि करुअना-मगहरा मार्ग का निर्माण 15 दिन में शुरू हो जाएगा। सड़क का धन दूसरे मद में खर्च करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। सरकार आमजन की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान अंगद तिवारी, ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, प्रणव दूबे, निखिल सिंह राजा, अमरेंद्र गुप्त, लव सोनकर, सर्वेन्द्र सिंह, डॉ सुमन्त मिश्र आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।