Child Goes Missing in Rampur Found Safe After 5 Hours रिश्तेदारी में आया मासूम गायब, मचा हड़कंप, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsChild Goes Missing in Rampur Found Safe After 5 Hours

रिश्तेदारी में आया मासूम गायब, मचा हड़कंप

Deoria News - रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मां बाप के साथ रिश्तेदारी में आया एक मासूम घर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 20 May 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
रिश्तेदारी में आया मासूम गायब, मचा हड़कंप

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मां बाप के साथ रिश्तेदारी में आया एक मासूम घर से गायब हो गया। मासूम के गायब होने की जानकारी मिलते ही थाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने 5 घंटे बाद 4 किलोमीटर दूर एक इंटर कॉलेज के पास से मासूम को बरामद कर लिया। मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे रंजू देवी पत्नी अनिल प्रजापति निवासी जमुनही थाना रूद्रपुर रोते बिलखते रामपुर कारखाना थाने पहुंची। पीड़िता ने इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज को प्रार्थना पत्र दिया। दिए शिकायती पत्र में महिला का कहना था कि वह अपने बहनोई मुन्ना प्रजापति पुत्र गंगा प्रजापति निवासी ग्राम सूर्यपुरा थाना रामपुर कारखाना के यहां शादी के कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए आयी थी।

उसका लड़का आकाश प्रजापति 06 वर्ष उसको बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने लापता आकाश प्रजापति की बरामदगी हेतु उनि अभिषेक कुमार यादव, का हरिप्रसाद यादव, का इन्द्रजीत वर्मा को लगाया। पुलिस टीम ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गायब मासूम आकाश प्रजापति को बालजीत असरफी इण्टर कालेज परसौना से बरामद कर लिया।आकाश प्रजापति ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह खेलने व आइक्रीम खाने के लिए घर से बाहर निकल गया था, परन्तु रास्ता भूल जाने के बाद यहां आ गया था। पुलिस ने मासूम को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।