Mass Upanayan Ceremony for 30 Brahmin Boys in Deoria विधि-विधान से 30 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMass Upanayan Ceremony for 30 Brahmin Boys in Deoria

विधि-विधान से 30 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

Deoria News - देवरिया में सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में 30 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद और विधायकों ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। आचार्य डॉ. मिश्र ने उपनयन...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 10 April 2025 11:48 AM
share Share
Follow Us on
विधि-विधान से 30 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

देवरिया, निज संवाददाता। सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद के तत्वधान में बुधवार को शहर के देवरही मंदिर परिसर में भव्य समारोह के बीच 30 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ। डॉ. गोरखनाथ मिश्र व आचार्य उमेश मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। इस दौरान सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी व पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान आचार्य डॉ. मिश्र ने सभी बटुकों को उपनयन संस्कार के नियमों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि वाम कंधे पर इस यज्ञोपवीत को धारण करते हुए सभी बटुक सामाजिक, नैतिक, धार्मिक, पारिवारिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारियों के वाहक हो गए हैं। पूरी निष्ठा व सामर्थ के साथ सत्कर्म में सभी प्रवृत्त हों। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाया। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए संस्कृत पाठशालाओं की दुर्दशा की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया। संचालन मंत्री कौशल किशोर मिश्र ने किया। इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष भृगुदेव मिश्र के अलावा डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, बृजेश पांडेय, देवेंद्र मणि, रमेश मिश्रा, भृगुदेव मिश्र, हरेराम दीक्षित, सतीश पति त्रिपाठी, शिव सहाय मणि, नित्यानंद पांडे, मधुसूदन मणि त्रिपाठी, परमेश्वर जोशी, डॉ. अभय द्विवेदी, इंद्र कुमार दीक्षित, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. राधेश्याम शुक्ल डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, डॉ. जगदीश नारायण पांडे, प्रताप नारायण मणि, दुर्गधर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

इन बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार:

कार्यक्रम में नारायण चौबे, नितेश द्विवेदी, केशव पांडेय, अर्जित उपाध्याय, आदित्य दुबे, पृथ्वी शंकर पांडेय, अमन मिश्र, परमानंद पांडेय, आलोक मिश्र, शुभम पांडेय, शिवानंद चतुर्वेदी, अंशुमान पांडेय, गिरीश मिश्र, आदर्श दुबे, शुभम उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, अमन त्रिपाठी, दीपू पांडेय, मलक पाण्डेय, शिवांग दुबे, धर्म चंद दुबे, अमित दुबे, प्रफुल्ल तिवारी, चंद्रांशु पांडेय, दिव्यांशु पांडेय, शिवा तिवारी, अंश मिश्र, जय कुमार जोशी, यश कुमार जोशी व शुभम जोशी का उपनयन संस्कार हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।