Police Struggles to Arrest Rape Accused District Panchayat Member s Husband in Deoria जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए चुनौती, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Struggles to Arrest Rape Accused District Panchayat Member s Husband in Deoria

जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए चुनौती

Deoria News - देवरिया में दुष्कर्म के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी चुनौती बन गई है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार है। पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 8 April 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए चुनौती

देवरिया, निज संवाददाता। दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी की मुश्किल बढ़ती जा रही है। अब वह उच्च न्यायालय से जमानत या फिर गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश के चक्कर में आरोपी के पड़े होने की बात सामने आ रही है। उधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत दो थानों की पुलिस भी लगाई गई है। हालांकि मोबाइल बंद होने के चलते आरोपी का लोकेशन पुलिस ट्रेस नहीं कर पा रही है।

सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उपचार कराने के बहाने 6 मार्च को उसी के गांव का रहने वाला जिला पंचायत सदस्य का पति व रिश्ते में चचेरे भाई मनोज कुमार कन्नौजिया देवरिया ले गया। आरोप है कि उसी दौरान नशीली दवा खिलाकर देवरिया स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 14 दिन पहले सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है, साथ ही उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मोबाइल बंद कर फरार चल रहा है। उसके उच्च न्यायालय भी पहुंचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम प्रयागराज भी भेजी गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।