dulhan room me nahi hai dekhte hi cheekh padi badi bahan shadi se pahel ladki ko lekar bhaga premi दुल्हन कमरे में नहीं है...देखते ही चीख पड़ी बहन, शादी से पहले कांड कर गया प्रेमी, दूल्हे की कोशिश भी नाकाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsdulhan room me nahi hai dekhte hi cheekh padi badi bahan shadi se pahel ladki ko lekar bhaga premi

दुल्हन कमरे में नहीं है...देखते ही चीख पड़ी बहन, शादी से पहले कांड कर गया प्रेमी, दूल्हे की कोशिश भी नाकाम

यूपी के फर्रुखाबाद में एक घर में शादी थी। जिस बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर घर वालों ने धूमधाम से तैयारियां की थीं, उसी बेटी ने अपने घर वालों का सिर शर्म से नीचे झुका दिया। शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन अपने कमरे से भाग निकली।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, फर्रुखाबादFri, 9 May 2025 03:29 PM
share Share
Follow Us on
दुल्हन कमरे में नहीं है...देखते ही चीख पड़ी बहन, शादी से पहले कांड कर गया प्रेमी, दूल्हे की कोशिश भी नाकाम

यूपी के फर्रुखाबाद में एक घर में शादी थी। जिस बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर घर वालों ने धूमधाम से तैयारियां की थीं, उसी बेटी ने अपने घर वालों का सिर शर्म से नीचे झुका दिया। शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन अपने कमरे से भाग निकली। इसकी जानकारी तब हुई जब उसकी बड़ी बहन उसे देखने पहुंची तो उसकी चीख निकल पड़ी। दुल्हन की हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। दूल्हे के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई तो हड़कंप मच गया। दूल्हे ने भी दुल्हन के बारे में पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इसके बाद दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार मैनपुरी से फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में आठ मई बारात आनी थी। घर में शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। हलवाई से लेकर टेंट सबकुछ बुक हो चुका था। घर में भी मेहमान पहुंच चुके थे। मंगलगीत गाए जा रहे थे। घर की बड़ी बेटी जब अपनी छोटी बहन को देखने के लिए कमरे में पहुंची तो वहां सामान बिखरा देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। जिस लड़की की शादी होने वाली थी वह गायब थी। बड़ी बहन ने इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। दुल्हन के गायब होने के बाद परिवार में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। दुल्हन की हर जगह पता किया गया लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच पड़ताल में पता चला कि दुल्हन का गांव के ही दूसरी जाति के बिरजू नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग ल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बिरजू दूसरी जाति का था इसलिए ये शादी मंजूर नहीं थी। दुल्हन की बड़ी बहन ने बताया कि बिरजू ही उसकी छोटी बहन को बहला कर ले गया। इस घटना से परिजन परेशान हैं। दुल्हन की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुल्हन की बहन ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन की उम्र 20 वर्ष है। इधर गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

दूल्हे ने दुल्हन को किया फोन, फिर बारात लाने से किया इनकार

दुल्हन के भाग जाने की खबर के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लड़की वालों की खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन का पता नहीं चला तो इसकी जानकारी लड़के वालों को दी गई। दूल्हे ने भी दुल्हन के गायब होने की खबर सुनकर उसे फोन मिलाया, लेकिन दूल्हे की ये कोशिश भी नाकाम साबित हुई। दुल्हन का फोन बंद था। इसके बाद दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया