Violence Over AC Pipe Dispute Woman and Daughter-in-law Brutally Assaulted घर में घुसकर महिला को पीटा, बचाने आई बहू के साथ की छेड़छाड़, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsViolence Over AC Pipe Dispute Woman and Daughter-in-law Brutally Assaulted

घर में घुसकर महिला को पीटा, बचाने आई बहू के साथ की छेड़छाड़

Moradabad News - एक महिला और उसकी बहू को एसी के पाइप के विवाद में दबंगों ने बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने पत्थरबाजी की और बहू के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद सीओ के आदेश पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 9 May 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर महिला को पीटा, बचाने आई बहू के साथ की छेड़छाड़

एसी के पाइप से निकलने वाले पानी के विवाद में दबंगों ने महिला और उसकी बहू को बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की। पीड़िता के अनुसार उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की गई। मामले में सीओ के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने यहां के एसी का पाइप जबरन उसके घर में डाल रखा है। इससे आंगन में गंदगी बनी रहती है। पीड़िता के अनुसार उसने बीते 15 अप्रैल की शाम उन्होंने आरोपी महिला से पाइप हटाने के लिए कहा तो वह गली गलौज करने लगी।

उस समय पीड़िता और उसकी उसकी बहू घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि गाली देने से मना करने पर आरोपी महिला, उसकी बहू, बहू के पिता, बहू के भाई समेत छह लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और पत्थरबाजी की। आरोपियों ने पीड़िता को लातघूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बहू बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि आरोपी महिला के साथ आए पुरुषों ने उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मोजूद है। घटना की शिकायत थाने पर की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर सीओ के पास गुहार लगाई। जहां से कार्रवाई के आदेश हुए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।