जलेसर के प्राचीन पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ी अपार श्रद्धा
Etah News - महाशिवरात्रि पर जलेसर के इच्छेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा की। एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ मंदिरों का निरीक्षण किया। चिंताहरण महादेव मंदिर में शिव विवाह का आयोजन हुआ। परसौंन...

महाशिवरात्रि पर जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच भगवान शिव की विधान पूर्वक पूजा उपासना की। एसडीएम भावना विमल एवं सीओ नितिश गर्ग पुलिस बल के साथ मंदिरों का भृमण करते रहे। चिंताहरण महादेव मंदिर पर देर शाम शिव विवाह का आयोजन महाकाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कराया गया। शिव विवाह का पाठ आचार्य देवेश तिवारी एवं आचार्य ठाकुर दास पालीवाल ने संयुक्त रूप से किया। पंचमुखी महादेव मंदिर शिव विवाह और पर रामायण का पाठ किया गया। परसौंन के प्राचीन शिवालय पर उमडा श्रद्धालुओं का सैलाब
गांव परसौंन स्थित प्राचीन शिवालय परसोंन नाथ मंदिर पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मंदिर कमेटी ने शिवभक्त कांवडियों को कांवड चढ़ाने का सबसे पहले अवसर दिया। मंदिर में एक हजार से अधिक कांवड़े चढाई गई। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।
देवाधिदेव के जयघोष से गूंजायमान हुए सकीट के शिवालय
शिवालयों पर शिव भक्त कांवड़ियों ने गंगाघाटों से जल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। नोरंगाबाद स्थिति तरा वाले प्राचीन महादेव मन्दिर पर श्रध्दालुओं कतारें लगी रही। श्रद्धालुओ ने व्रत उपवास रखते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
शिवभक्ति में डूबे रहे निधौली के श्रद्धालु
सभी प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिवालयों में भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं, पुरुष, युवक, युवतियों एवं बच्चों ने संगीत और मन्त्रोच्चारण के साथ घरों और मन्दिरो में पूजा अर्चना की। गगनपुरी के शिव मंदिर पर विधि विधान से यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ो शिव श्रद्धालु ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी।
शिवभक्ति में लीन रहे अवागढ के श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का गंगाजल के अलावा दूध, दही, शहद, इत्र, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। वहीं भांग, बेल, पत्री, धतूरा, फल, फूल आदि का आर्पण कर मनौतियां मांगी। कस्बा के लोगों ने मंदिरों पर शिव विवाह एवं शिवपुराण जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा हवन, यज्ञ का आयोजन किया।
बम बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
अलीगंज कस्बा स्थित काली मन्दिर महादेव मंदिर सहित छोटे बडे शिवालयों में श्रद्धालुओ ने प्रसाद बेलपत्र दूध चढ़ाकर महादेव का जलाभिषेक किया। वही गांवों में लोगों ने भी पूरे दिन व्रत रखकर शंकर जी का जलाभिषेक किया।
ब्रह्मकुमारी ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व
ब्रह्माकुमारी परिवार के माध्यम से भैरव बगीची स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी मीना ने शिव ही परमात्मा है का परिचय दिया एवं स्पष्ट किया कि शिव ही ईश्वर है। शिव ही परमेश्वर है अन्य कोई नहीं है अन्य वक्ताओं ने भी इस संबंध में अपने विचार रखें। पवन उपाध्याय, पूनम बहन, बीके गुड्डी बहन, सुनील भाई, कमलेश बहन, क्षितिज बरसाने, कौशल कुमार, तरुण आदि मौजूद रहे।
महादेव के जयकारों से गूंजे जैथरा के शिवालय, भक्तों की उमड़ी भीड़
जिरोलिया के प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं पुरुष युवतियां हाथों में पूजा की थाली लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करने पहुंची। जहां पर उन्होंने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध,दही, शहद,घी, पुष्प एवं प्रसाद चढ़ाकर महादेव का अभिषेक करते हुए मनौती मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।
महाशिवरात्रि पर उमड़ा भोले के भक्तों का हुजूम
सभी शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक शिवलिंग का पूजन अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्राचीन हजारी बाबा शिव मंदिर, राम दरबार मंदिर स्थित बाबा बर्फानी मंदिर, मोहल्ला शिव नगर स्थित शिव मंदिर, मेन बाजार शिव मंदिर, कायमगंज रोड शिव मंदिर, मोहम्मदाबाद रोड पर शिव मंदिर, और ग्राम अगहत में बने अतिप्राचीन महादेव शिव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।