बंद घर में लटका मिला युवक का शव, मां बोली कर दी गई हत्या
Etah News - कासगंज के गांव पचखोकरा में 27 वर्षीय राजकुमार का शव एक बंद घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है, alleging कि रुपये के लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या की गई और शव को...

बंद पड़े घर में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड पुवायां निवासी राजकुमार (27) पुत्र सतीश चन्द्र जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा के गांव पचखोकरा स्थित भट्ठा पर मजदूरी करता था। मंगलवार को ही वह घर आया था। रात में किसी समय निकल गया। घर न पहुंचने पर घरवालों ने तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह बंद पड़े घर में देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।
शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी राजा का रामपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां कमला देवी ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाए हैं कि रूपये के लेन-देन के विवाद में बेटे की हत्या हुई है। हत्या के बाद शव को लटकाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस घर में फांसी लगाई है वह घर बंद रहता है। राजा का रामपुर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मलिक ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।