इटावा में शनिवार को सपा प्रमुख महेवा में करेंगे पीडीए जनसभा को सम्बोधित
Etawah-auraiya News - महेवा ब्लॉक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अप्रैल को एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक पखवाड़ा के अंतर्गत होगा। सपा जिलाध्यक्ष...

महेवा ब्लॉक में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस जनसभा में इटावा, औरैया, जालौन, फर्रुखाबाद सहित आस-पास के जनपदों से लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं है, बल्कि संविधान निर्माता बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का आयोजन महेवा ब्लॉक के लोकमान्य इंटर कॉलेज, बकेवर में 12 अप्रैल शनिवार सुबह 11 बजे होगा। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्लॉक परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 11 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।जिलाध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार महेवा ब्लॉक में अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर महासचिव वीरभान भदौरिया, आशीष राजपूत, पूर्व विधायक प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, केके यादव, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।