Awareness Campaign Against Seasonal Diseases in Itawa District संचारी रोग अभियान में लोगों को किया गया जागरूक , Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsAwareness Campaign Against Seasonal Diseases in Itawa District

संचारी रोग अभियान में लोगों को किया गया जागरूक

Etawah-auraiya News - इटावा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत महेवा ब्लॉक में ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया। लोगों को साफ-सफाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSat, 19 April 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
संचारी रोग अभियान में लोगों को किया गया जागरूक

इटावा। जिलेभर में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह के अंतर्गत महेवा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कई गावो में लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कार्यकत्रियों व बाल विकास परियोजना अधिकारी के निर्देशन में आगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने घर घर जाकर दस्तक अभियान चलाया।‌ इसके तहत ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने तथा घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी के निर्देशन में तथा बीपीएम डॉ दिलीप अग्रहरि के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों ने दस्तक अभियान के तहत घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया गया। ओआरएस के घोल वितरित किए। बाल विकास परियोजना अधिकारी महेवा मनोरमा पांडेय के नेतृत्व में आगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जनजागरुकता अभियान चलाया व लोगों को साफ सफाई रखने, धूप में खाली पेट न निकलने, सर ढककर निकलने के बारे में बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।