इटावा में प्रदर्शनी लगाकर दिखाई गई भाजपा की राजनैतिक यात्रा
Etawah-auraiya News - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अभिषेक मिश्रा के संयोजन में भाजपा के 1980 से 2025 तक के राजनीतिक सफर पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने इसका शुभारम्भ किया। यह प्रदर्शनी...

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अभिषेक मिश्रा के संयोजन में भाजपा के 1980 से लेकर 2025 तक के राजनैतिक सफर पर आधारित प्रदर्शनी पार्टी कार्यालय पर लगाई गई। इसका शुभारम्भ जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शनी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों का जीवंत चित्रण है। भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अटल और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। भाजपा पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के पास 12 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, शिवकिशोर धनगर, ममता कुशवाहा, राहुल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्य, अंशुल दुबे, पूर्व चेयरमैन सौरभ दीक्षित, सतेंद्र राजपूत, मोनू चौहान, बासु चौधरी, शरद तिवारी, दीपक शाक्य, समीर सक्सेना, रवि धनगर, प्रीति दुबे, राबिया सुल्तान, प्रशांत दीक्षित, विवेक गुप्ता उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।