BJP Government Accused of Spreading Hatred Badayu MP Aditya Yadav इटावा में बोले बंदायु सांसद- देश को लगातार नुकसान पहुंचा रही है भाजपा, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBJP Government Accused of Spreading Hatred Badayu MP Aditya Yadav

इटावा में बोले बंदायु सांसद- देश को लगातार नुकसान पहुंचा रही है भाजपा

Etawah-auraiya News - भाजपा सरकार देश को लगातार नुकसान पहुंचा रही है, जिससे नफरत की आंधी चल रही है। यह आरोप बदायूं सांसद आदित्य यादव ने उत्सव गार्डन के उद्घाटन के दौरान लगाए। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र किया और भाजपा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSat, 12 April 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में बोले बंदायु सांसद- देश को लगातार नुकसान पहुंचा रही है भाजपा

भाजपा सरकार देश को लगातार नुकसान पहुंचा रही है जिससे समूचे देश में नफरत की आंधी चल रही है जो आम जनमानस के लिए खतरनाक है। यह आरोप नेशनल हाईवे पर एक उत्सव गार्डन का उद्वाटन करते हुए बदायूं सांसदआदित्य यादव अंकुर ने लगाए। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विस्तार से कई घटनाओं का जिक्र किया। उत्सव गार्डन मालिक ओम प्रकाश यादव और सपा नेता उदयभान सिंह यादव ने सांसद बदायूं का माल्यार्पण बुके भेंट कर स्वागत किया। देर शाम को सपा महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिष्ठान पर आकर इसके मालिक को बधाई दी। इस मौके पर राघवेंद्र, रामेंद्र, विपिन, विनय, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।