सही तरीके से हुई जातिगत गणना तभी मिलेगा सामाजिक न्याय: न्यायमूर्ति वीरेन्द्र
Etawah-auraiya News - फोटो 7 न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह यादवइटावा, संवाददाता। सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के संस्थापक एवं सोशल रिवोल्यूशन एलायंस के चेयरमैन व इलाहाबाद हाई

इटावा, संवाददाता। सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के संस्थापक एवं सोशल रिवोल्यूशन एलायंस के चेयरमैन व इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना सही तरीके से हुई तभी इससे सामाजिक न्याय मिलेगा। जब जातिगत जनगणना के लिए हर ओर से आवाज उठी तभी सरकार जातिगत जनगणना कराने जा रही है। उन्होंने कहा है कि सामाजिक संगठनों, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार इस मुद्दे को दमदारी से उठाया गया। हर तरफ से उठ रही आवाज की वजह से केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया है। अब सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी है कि गणना की निगरानी करें।
इसमें किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। यहां डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वह जातिगत जनगणना को लेकर निरंतर आवाज उठाते रहे हैं। इस मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों को इकठ्ठा किया। धीरे धीरे यह आवाज पूरे देश में बुलंद हुई। अब लोगों को निगरानी के लिए जागरूक कर रहे हैं।। उन्होंने बताया कि अक्सर न्यायालयों में आरक्षण से संबंधित मामले आने पर अथवा ओबीसी की भागीदारी से संबंधित मामलों में डाटा न होने की वजह से विवाद को सुलझाने में दिक्कत होती रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।