Farmers Rush to Harvest Wheat as Sunlight Returns After Rain इटावा में तेज धूप निकलने पर गेहूं की कटाई में जुटे किसान, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsFarmers Rush to Harvest Wheat as Sunlight Returns After Rain

इटावा में तेज धूप निकलने पर गेहूं की कटाई में जुटे किसान

Etawah-auraiya News - शुक्रवार को तेज धूप निकलने से किसानों को राहत मिली, जो गेहूं की कटाई में जुट गए। पिछले दिन बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, लेकिन नमी के कारण समस्याएं आ रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाFri, 11 April 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में तेज धूप निकलने पर गेहूं की कटाई में जुटे किसान

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रहने से किसानों को काफी राहत मिली जो गेहूं की कटाई मंडाई में जुट गए। बीते गुरुवार को अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से बरसात होने पर गेहूं उत्पादक किसानों की धड़कनें बढ़ गई थीं इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पकी हुई खड़ी है जिसका कटाई मंडाई का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसी स्थिति में बरसात फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं हुई लेकिन फसल गीली होने से कटाई नहीं हो पाई। शुक्रवार को धूप निकलने पर किसान गेहूं काटने में जुट गए। किसान विनोद ने बताया अभी गेहूं की नरई में कुछ नमी है इसलिए सही से नहीं काट पा रहे। एक दिन की धूप निकलने के बाद से काटने में सही होगी। मौसम का कोई पता नहीं कब बारिश होने लगे इसलिए किसान जल्द से जल्द गेहूं की फसल को काट लेना चाहते हैं। महेवा ब्लाक में रबी की मुख्य फसल के रूप में गेहूं की फसल 15 हजार हेक्टेयर भूमि में तैयार की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।