Tragic Suicide of Young Woman in Itawa After Domestic Dispute पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान , Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Suicide of Young Woman in Itawa After Domestic Dispute

पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Etawah-auraiya News - फोटो 22 पोस्टमार्टम परिसर में बैठे परिजन।इटावा, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला जिंद में पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या क

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSat, 10 May 2025 02:13 AM
share Share
Follow Us on
पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

इटावा, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला जिंद में पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगला जिंद के रहने वाले रामस्वरूप ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके बेटे अनिल कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पिंकी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटका देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामस्वरूप ने आगे बताया कि अनिल पंजाब में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। अनिल की शादी 2022 में हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। पत्नी को भी अनिल पंजाब ले गया था। एक माह पहले किसी बात पर कहासुनी होने पर घर पर छोड़ दिया था। पति से कहासुनी के बाद पिंकी ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।