Fatal Road Accident in Farrukhabad Woman Killed by Speeding Biker सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने कुचला, मौत, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFatal Road Accident in Farrukhabad Woman Killed by Speeding Biker

सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने कुचला, मौत

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। फतेहगढ़ के मुख्य रोड पर गुरुवार की सुबह सड़क पार कर

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजThu, 1 May 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने कुचला, मौत

फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। फतेहगढ़ के मुख्य रोड पर गुरुवार की सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। बाइक के लेग गार्ड में उसका बैग फंस गया था इससे वह घसिटती हुयी चली गयी। साथी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी।उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फतेहगढ़ कोतवाली के नगला नैन भोलेपुर निवासी नरेश पाल की बेटी सोनी पाल सुबह 8 बजे अपने घर से मिशन अस्पताल में जीएनएम कोर्स करने के लिए निकली थी।

मोहल्ले की ही सहेली शालिनी पाल उसके साथ में थी। जब दोनों आटो पर सवार होकर मिशन अस्पताल के पास उतरीं और सड़क पार कर रहीं थीं कि तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने सोनी को जोर की टक्कर मार दी। लेग गार्ड में उसका बैग फंस गया इससे वह बाइक में काफी दूर घसिटती हुयी चली गयी। साथी छात्रा भी सड़क हादसे में घायल हुयी। घटना को देखते हुये आस पास के लोग मौके पर दौड़े। सोनी और शालिनी की हालत गंभीर देखकर इलाज के लिए सुबह 9 बजे के बाद लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शालिनी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।घटना की जानकारी पाकर भाईसचिन पाल व परिवार के अन्य लोग आ गये। सोनी का शव देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे। भाईसचिन ने घटना की जानकारी कादरीगेट थाना पुलिस को दी। इस मामले में बाइक चालक शोभित निवासी शांतिनगर कादरीगेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया है कि बहन मायके में रहकर मिशन अस्पताल से जीएनएम कोर्स कर रही थी। सुबह 8:30 बजे रोज की तरह आटो से मिशन अस्पताल पहुंची। रोड पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे बहन सोनी पाल की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने बाइक चालक को पकड़ लिया और आवास विकास चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सोनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।