Traffic Jam in Farrukhabad Due to Wedding Processions शादी बारात के बैंड से बिगड़ी चाल, जाम, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTraffic Jam in Farrukhabad Due to Wedding Processions

शादी बारात के बैंड से बिगड़ी चाल, जाम

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। शादी बारात के चलते शहर मेें ट्रेफिक का दबाव बढ़ गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 18 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
शादी बारात के बैंड से  बिगड़ी चाल, जाम

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शादी बारात के चलते शहर मेें ट्रेफिक का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में प्रमुख मार्गो पर खासतौर पर रात के समय बारात चढ़ते समय लंबा जाम लग गया। इसमें फंसकर लोग परेशान हो गये। जैसे तैसे जाम खुला तब कहीं जाकर लोग इधर से उधर हो सके। बुधवार की रात 9:15 बजे जिला जेल चौराहे पर लंबा जाम लग गया। यह जाम महरूपुर सहजू तक पहुंच गया। ऐसे में कानपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। जाम में कई कारें आड़ी तिरछी फसी थी इससे भी दिक्कत खड़ी हो गयी।जाम को लेकर लोग परेशान हो गये। जैसे तैसे जाम हटा। करीब एक घंटे तक यहां पर जाम का झाम रहा। बढ़पुर में रात 10 बजे के करीब क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने लंबा जाम लग गया। यहां पर भी वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गयीं। इससे पहले देवी मंदिर के नजदीक जाम लगा। जैसे तैसे यह जाम खुला तो आगे बढ़कर जाम लग गया। इस बीच बारात बैंडबाजों पर चढ रही थी।जाम में वाहन फंस गये लोगो ंको आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड। जैसे तैसे यहां पर भी जाम खुला। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब कादरीगेट थाने के सामने लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटै तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहन फंसे हुये थे। डयूटी पर मौजूद होमगार्ड ने जाम खुलवाने की मशक्क्त की। जैसे तैसे जाम खुल सका तब कहीं जाकर लोग निकल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।