Fatal Accident Overloaded Truck Crushes Woman on Bike in Fatehpur देवर संग जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, टुकड़ों में बिखरा शव, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFatal Accident Overloaded Truck Crushes Woman on Bike in Fatehpur

देवर संग जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, टुकड़ों में बिखरा शव

Fatehpur News - फतेहपुर में एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने रविवार सुबह बाइक पर जा रही एक महिला को कुचल दिया। महिला का शव टुकड़ों में बिखर गया, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSun, 25 May 2025 01:30 PM
share Share
Follow Us on
देवर संग जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, टुकड़ों में बिखरा शव

फतेहपुर। संवाददाता खागा कोतवाली के महिचा मंदिर चौकी क्षेत्र में हथगाम रोड पर एक तेज रफ्तार ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक ने रविवार सुबह देवर के साथ जा रही बाइक सवार महिला को कुचल दिया। महिला का शव टुकड़ों में बिखर गया, जिसे समेटकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गंभार रूप से घायल बाइक चालक देवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथगाम थाना केशवपुर मिलहिया निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा अपनी 46 वर्षीय भाभी बिटानी पत्नी राम मनोहर का इलाज कराने थरियांव थाना के बहरामपुर जा रहा था। हथगाम रोड पर मोरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

बिटान टक्कर से छिटककर ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। जबकि जितेंद्र कुछ दूरी पर जा गिरा। ओवरलोड ट्रक महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। महिला के कमर के ऊपर का पूरा हिस्सा कुचल गया। मांस के टुकड़े रोड पर बिखर गए। हादसा देख लोगों का कलेजा कांप गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।