Lightning Strikes in Fatehpur Two Teenagers Dead Six Injured आकाशीय बिजली से दो किशोरों की मौत, छह झुलसे, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsLightning Strikes in Fatehpur Two Teenagers Dead Six Injured

आकाशीय बिजली से दो किशोरों की मौत, छह झुलसे

Fatehpur News - -बकरी चराने के लिए खेतों में गए थे सभी लड़के -बकरी चराने के लिए खेतों में गए थे सभी लड़के -बकरी चराने के लिए खेतों में गए थे सभी लड़के

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 11 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
आकाशीय बिजली से दो किशोरों की मौत, छह झुलसे

फतेहपुर। गुरुवार सुबह हथगाम थानाक्षेत्र के पैगम्बरपुर रिकौहा मजरे देवकली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बकरियां चरा रहे दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं एक किशोरी समेत छह लोग झुलस गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पैगम्बरपुर रिकौहा निवासी 14 वर्षीय पवन पुत्र रामशंकर, 21 वर्षीय बबलू, 14 वर्षीय श्यामू पुत्र मोहनलाल, 14 वर्षीय वंदना पुत्री संतोष पाल, 14 वर्षीय छोटू पुत्र मोहनलाल, 27 वर्षीय सुशील, 13 वर्षीय कुलदीप पुत्र जगतपाल और 17 वर्षीय अरविंद पुत्र शिवदर्शन गुरुवार सुबह घर से बकरियां लेकर गांव किनारे खेतों में चरा रहे थे।

तभी गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सभी बारिश से बचने के लिए एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें सभी झुलस गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर सभी को हथगाम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कुलदीप और अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया।

अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज ने बताया कि दो की मौत हुई है। छह लोग झुलसे हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।