Violent Land Dispute in Bahua Gunfire Erupts Over Valuable Property प्लाट पर कब्जे के विरोध में सात राउंड फायरिंग, दहशत, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsViolent Land Dispute in Bahua Gunfire Erupts Over Valuable Property

प्लाट पर कब्जे के विरोध में सात राउंड फायरिंग, दहशत

Fatehpur News - प्लाट पर कब्जे के विरोध में सात राउंड फायरिंग, दहशतप्लाट पर कब्जे के विरोध में सात राउंड फायरिंग, दहशतप्लाट पर कब्जे के विरोध में सात राउंड फायरिंग, द

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 23 May 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
प्लाट पर कब्जे के विरोध में सात राउंड फायरिंग, दहशत

बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर बहुआ कस्बे में बेशकीमती प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष गुरुवार रात भिड़ गए। एक पक्ष ने प्लाट पर अपना दावा करते हुए मौके पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग कर दी। दहशत में लोग जान बचाकर मौके से भागे, गोलियों के छर्रे आसपास के मकानों की दीवारों में जा लगे। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। बहुआ कस्बे के विजय नगर निवासी योगेश तिवारी ने इस साल फरवरी में बांदा-बहराइच मार्ग पर एक 35 बाई 70 वर्ग फुट का प्लाट धर्मराज मौर्या से 21 लाख रूपये में खरीदा था।

धर्मराज ने साल 2016 में यह प्लाट नसीम व शमीम से खरीदा था। बताते हैं कि 2016 में प्लाट की नींव भरवाते समय आरोपी शिवभोला ने विवाद हुआ था और प्लाट को अपना बताया था। शिवभोला का दावा था कि उसने यह प्लाट नसीम की बहन कल्लो से खरीदा था। गुरुवार को योगेश तिवारी प्लाट पर मिट्टी पुराई करा रहा था तभी रात करीब पौने नौ बजे शिवभोला अपने बेटों शिवम व प्रकाश के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। योगेश तिवारी व अन्य लोगों ने विरोध किया तो शिवभोला ने अपने लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही लोग जान बचाकर भागे। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। गोलीकांड की जानकारी पर पुलिस के साथ सीओ जाफरगंज, इंटेलीजेंस विंग और फारेसिंक की टीम भी पहुंची। सीओ होरीलाल सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। खाली खोखे बरामद हुए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस प्लाट का विवाद साल 2016 से है। एक ही प्लाट को दो लोगों के नाम बैनामा किए जाने का दावा है। आरोपी शिवभोला का दावा है कि उसने भूस्वामिनी कल्लो से यह प्लाट खरीदा है। वही धर्मराज मौर्या का दावा था कि उसने नशीम से प्लाट 2016 में खरीदा है। धर्मराज प्लाट पर कब्जा नहीं कर पा रहा था। इसी कारण उसने 2025 में योगेश तिवारी को प्लाट बेच दिया था। योगेश के बारे में आम चर्चा है कि वह भी दबंग किस्म का है। बीते 15 दिन से दोनों पक्षों में ज्यादा तनातनी चल रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।