Married Woman Commits Suicide After Domestic Dispute in Pachokhara विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की खुदकुशी, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsMarried Woman Commits Suicide After Domestic Dispute in Pachokhara

विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Firozabad News - जनपद के थाना पचोखरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाह के बाद ससुराल में मारपीट के कारण महिला मायके में रह रही थी। पंचायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादFri, 29 Nov 2024 11:59 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की खुदकुशी

जनपद के थाना पचोखरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल में विवाद के बाद से ही महिला मायके में रह रही थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराया है। थाना पचोखरा के गांव प्रतापपुर निवासी निन्नूमल ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रचना की शादी जनपद आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र के मोहल्ला टेड़ी बगिया निवासी जितेंद्र पुत्र पूरन सिंह के साथ फरवरी 2024 में की थी। पिता का आरोप है की रचना शादी के बाद एक बार ससुराल गई थी। जहां पर उसके पति ने शराब के नशे में रचना के साथ मारपीट की। इसके बाद रचना अपने मायके में आ गई। पिता निन्नूमल ने रिश्तेदारों को ले जाकर ससुरालीजनों को समझाया। पंचायत के बाद रचना फिर से अपनी ससुराल चली गई। आरोप है कि पंचायत शुक्रवार की दोपहर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की सहायता से शव को फंदे से उतारा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।