Teen Girl Harassed by Man in Shikohabad Perpetrator Injures Himself किशोरी से छेड़छाड़, घबराहट में मनचले ने ब्लैड से गला काटा, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTeen Girl Harassed by Man in Shikohabad Perpetrator Injures Himself

किशोरी से छेड़छाड़, घबराहट में मनचले ने ब्लैड से गला काटा

Firozabad News - शिकोहाबाद में 16 वर्षीय किशोरी जब पशुओं को चारा डालने गई, तब एक मनचले ने उसे छेड़छाड़ का शिकार बना दिया। किशोरी के विरोध करने पर मनचला घबरा गया और उसने ब्लेड से अपने गले को काट लिया। उसे अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 21 April 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से छेड़छाड़, घबराहट में मनचले ने ब्लैड से गला काटा

शिकोहाबाद में पशुओं को चारा डालने गई किशोरी से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने जब विरोध किया तो घबराहट में मनचले ने ब्लेड से अपना ही गला काट लिया। उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में परिजनों ने भर्ती कराया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। तभी मोहल्ले के शिवम ने उसको दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब किशोरी ने विरोध किया तो मनचला घबरा गया। किशोरी की चीख पुकार करने पर आसपास के लोग आने लगे। आरोप है कि खुद के बचाव में मनचले ने पास में पड़े ब्लेड से अपने गले को काट लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।