Ahilyabai Holkar A Legacy of Devotion National Pride and Service सेवा के लिए समर्पित रहा अहिल्याबाई का जीवन, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsAhilyabai Holkar A Legacy of Devotion National Pride and Service

सेवा के लिए समर्पित रहा अहिल्याबाई का जीवन

Gangapar News - प्रजा के प्रति सेवा के लिए अहिल्याबाई का जीवन समर्पित रहाःअनिल यमुनापार जिलास्तरीय बैठक रामपुर में संपन्न 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजि

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 19 May 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
सेवा के लिए समर्पित रहा अहिल्याबाई का जीवन

अपने शासनकाल में धर्म के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय स्वाभिमान और प्रजा के प्रति सेवा के लिए अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। ब्राम्हंड में भगवान विष्णु, पांडव युधिष्ठिर, राजा नल और इंदौर के होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई सहित चार को ही पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह बातें सोमवार को बृजमंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर में भाजपा की जिला बैठक में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व जिला प्रभारी यमुनापार अनिल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पति, ससुर, पुत्र की मौत के बाद देश में तीन हजार मंदिरों का निर्माण-पुनरोद्धार, महिलाओं के उत्थान और सुशासन के लिए अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण संघर्षों की जीवन गाथा समाज के लिए अनुकरणीय है।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील किया की पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर नमन करते हुए उनके त्याग बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराएं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की विभिन्न विद्यालयों में भाषण, रंगोली, पेंटिंग, प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, नदियों के घाटों पर स्वच्छता, अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि और उनके जीवन पर प्रकाश डालना, पंचायत सम्मेलन, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का ब्लाक स्तर व जिला पंचायत प्रतिनिधियों का जिला पंचायत स्तर में कार्यक्रम व प्रदर्शनी आदि कार्यक्रय 21 मई से 31 मई के मध्य आयोजित होंगे। संचालन जिला संयोजक अशोक पांडेय ने किया। इस मौके पर सविता मिश्रा, प्रदीप पांडेय, सुखलाल सिंह पटेल, अजीत प्रताप सिंह, संतोष त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल, कमलेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार, दिलीप कुमार, सुधाकर पांडेय, राजमणि पासवान, कुशल जैन, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।