बारा के किसानों की महापंचायत एक दिन के लिए टली
Gangapar News - प्रयागराज पावर प्लांट बारा के खिलाफ चल रहे किसानों के धरने पर मंगलवार को एडीएम प्रशासन के साथ सीडीओ इलाहाबाद भी पहुंचे। सीडीओ ने किसान प्रतिनिधियों से एक बंद कमरे में वार्ता किया किंतु वार्ता विफल...
प्रयागराज पावर प्लांट बारा के खिलाफ चल रहे किसानों के धरने पर मंगलवार को एडीएम प्रशासन के साथ सीडीओ इलाहाबाद भी पहुंचे। सीडीओ ने किसान प्रतिनिधियों से एक बंद कमरे में वार्ता किया किंतु वार्ता विफल रही। किसान समस्या का त्वरित हल पर अड़े थे। सीडीओ ने डीएम इलाहाबाद के आने तक का समय किसानों से मांगा है। किसानों ने बुधवार 12 बजे तक का समय देकर महापंचायत खत्म कर दिया।
सोमवार से बारा के किसान प्रयागराज पावर प्लांट के अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर महापंचायत पर बैठ गए थे। एडीएम प्रशासन महेंद्र कुमार राय, एसडीएम बारा अर्पित गुप्ता ने किसानों को समझाने का प्रयास किया किंतु असफल रहे। किसान अपनी 13 सूत्री मांगों के हल करने के लिए डीएम इलाहाबाद को बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। किसानों का समूह पंचायत स्थल पर पूरी रात लाठी डंडों के साथ डटा रहा। पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी भरपूर उपस्थिति रही। मंगलवार को कार्यवाहक जिलाधिकारी सीडीओ इलाहाबाद एम एस पॉल एडीएम प्रशासन के साथ मौके पर गए। बंद कमरे में किसानों से वार्ता किया। इस दौरान पत्रकारों को बाहर कर दिया गया था। समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया किंतु किसान नहीं मान रहे थे। अंत में सीडीओ ने जिलाधिकारी के वापस आने तक का समय मांगा। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। किसान प्रतिनिधियों ने बुधवार 12 बजे तक का समय दिया है। उसके बाद किसान आज 12 बजे तक के लिए अपने अपने घरों को चले गए। किसानों में सालिगराम यादव, गुड्डी पटेल,रामबाबू सिंह, मूलंद्र यादव, गिरीश सिंह, शिवनारायण आर्य, कन्हैया लाल सिंह, लल्लू पटेल, राजेंद्र पटेल, संजय यादव, सियाराम यादव, बीरेंद्र तिवारी, मान सिंह, शेषमणि यादव,रावेंद सिंह,तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि रहे। संचालन लालचंद्र यादव ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।