सांत्वना देने इसौटा पहुंचे दो पूर्व मंत्री, पार्टी फंड से की मदद
Gangapar News - सांत्वना देने इसौटा पहुंचे दो पूर्व मंत्री,पार्टी फंड़ से किया मदद्-करछना।बीते शनिवार रात इसौटा गांव में दलित युवक की हत्या कर दी गई थी।शुक्रवार दोपहर

बीते शनिवार रात इसौटा गांव में दलित युवक की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज प्रतिनिधि मंडल के साथ सीधे देवी शंकर के घर पहुंचे। जहां दोनों पूर्व मंत्री अपना परिचय बताते हुए माता-पिता और बच्चों से घटना की जानकारी ली। इकलौते बेटे की मौत से गमजदा माता-पिता उन्हें देख रो पड़े। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आया हूं। पूरी सपा आपके साथ खड़ी है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा पूरे प्रदेश में गुंडाराज, जंगलराज है। साथ ही कहा कि सभी एकजुट रहें तभी लोगों से निपटा जा सकता है। पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती वोट का सौदा करती हैं। उन्हें यहां आना चाहिए। उन्हें केवल दलितों के वोट की चिंता रहती है। साथ ही मंत्रियों ने मृतक की बेटी शशि कुमारी को पार्टी फंड की ओर से दो लाख का चेक देते हुए हर संभव मदद् का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक मेजा संदीप पटेल समेत गंगापार व यमुनापार जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।