Severe Heatwave in Prayagraj Residents Struggle to Cope with High Temperatures तपिश से जनजीवन प्रभावित, कूलर-पंखे उगल रहे गर्म हवा, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSevere Heatwave in Prayagraj Residents Struggle to Cope with High Temperatures

तपिश से जनजीवन प्रभावित, कूलर-पंखे उगल रहे गर्म हवा

Gangapar News - प्रयागराज में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ग्रीष्म ऋतु का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। लोग बाहर जाने से बच रहे हैं और गर्मी से बचने के लिए सफेद तौलियों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 20 May 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
तपिश से जनजीवन प्रभावित, कूलर-पंखे उगल रहे गर्म हवा

गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों जहां पूरा प्रयागराज भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं ग्रीष्म ऋतु अपने चरम पर पहुंच चुकी है और तापमान में लगातार वृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि पंखे और कूलर तक राहत नहीं दे पा रहे, बल्कि वे गर्म हवा की लपटें उगल रहे हैं। इन दिनों गर्मी से बचने के लिए लोगों के तमाम उपाय विफल होते दिख रहे हैं। लोग जरूरी कामों के अलावा घर से बाहर निकलने से परहेज भी कर रहे हैं।

मजबूरी में जो बाहर जा रहे हैं, वे सफेद तौलियों से चेहरा ढंककर और जेब में कच्ची प्याज रखकर खुद को गर्मी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हाईवे और अन्य सड़कों की हालत भी विकट है। तेज धूप से तपती सड़कें लाल अंगार जैसी नजर आ रही हैं, जिन पर चलना मुश्किल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।