Teenage Girl Raped and Blackmailed by Local Youth in Sarai Mamrej Police Inaction Sparks Outrage किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता थाने का लगा रही चक्कर, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTeenage Girl Raped and Blackmailed by Local Youth in Sarai Mamrej Police Inaction Sparks Outrage

किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता थाने का लगा रही चक्कर

Gangapar News - सैदाबाद। सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरों के साथ गांव के युवक ने

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 7 May 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से युवकों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता थाने का लगा रही चक्कर

सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरों के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाया व धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। लगातार हो रहे दुष्कर्म से अजिज किशोरी ने आप बीती माता पिता को बताई। सम्बंधित थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में सबसे अचंभित करने वाला पहलू यह है कि थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी ही नहीं है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह गांव के पास स्थित एक सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने जा रही थी। गांव के दो युवक उसे लिफ्ट देने के बहाने उतरांव थाना क्षेत्र बलीपुर बाजार की तरफ ले गए व एक सुनसान जगह दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवक वीडियो के जरिए किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा व लगातार दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। पूरे मामले में उसके दोस्त ने भी सहयोग किया। पीड़िता ने जब यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने थाने में शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस केवल जांच-पड़ताल कर रही है। परिजनों ने प्रयागराज कमिश्नर और मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष ने किसी भी जानकारी से इंकार किया। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।