BJP s Amar Pal Maurya Claims Third Consecutive Majority in UP Criticizes SP Leaders तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: अमरपाल, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsBJP s Amar Pal Maurya Claims Third Consecutive Majority in UP Criticizes SP Leaders

तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: अमरपाल

Gauriganj News - भाजपा के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने सपा नेताओं को घर में बैठकर सपने देखने की बात कही। मौर्य ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजWed, 16 April 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: अमरपाल

अमेठी। संवाददाता भाजपा के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने सपा नेताओं को घर में बैठकर अगले 20 साल तक ट्विटर और फेसबुक पर ही सपने देखने की बात कही है।

लखनऊ से प्रतापगढ़ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य का गौरीगंज पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर सहित कई भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने उनसे पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर सवाल पूंछे तो उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को कानून की भाषा में समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता घर में बैठकर जो सपने देखते हैं ट्वीटर और फेसबुक पर, वो आगे 20 साल तक सपने और देखें। राणा सांगा के संबंध में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के वक्तव्य पर उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष के विषय में अपशब्द बोलना भारत की परम्परा कभी भी नहीं रही है। महापुरुष किसी जाति के, किसी व्यक्ति के और किसी परिवार के नहीं होते। वो देश की एकता, अखंडता और भारत के गौरव के लिए अपने जीवन को खपाये होते हैं। उनको जाति और मजहब से जोड़ना ठीक नहीं है। इसमें राजनीति नहीं होनी होना चाहिए। गांधी परिवार पर ईडी सीबीआई के कस रहे शिकंजे के बावत सांसद ने कहा कि देश में कोई भ्रस्टाचार करेगा तो ईडी, सीबीआई और कानून तो सबके लिए एक है। कानून जो राजा के लिए है, वही प्रजा के लिए भी है। वो क्यों ऐसा मान लेते हैं कि जीवन भर के राजा हम ही हैं। हम कानून से ऊपर हैं। कानून के दायरे में हर व्यक्ति है। जो उसका उल्लंघन करेगा उसको सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश के विकास की गाथा लिखा है। भारत की जनता ने कांग्रेसियों के चंगुल को देख लिया है। देश की आजादी के साठ साल तक एक परिवार ने राज किया है। उन्होंने लोगों को कभी जाति तो कभी क्षेत्र और भाषा के नाम पर लड़ाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेहनत तो वो कर नहीं सकते। वो दिशा विहीन पार्टी के नेता हैं। इसके बाद सांसद प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।