Grand Procession and Bike Rally Celebrate Lord Parshuram Jayanti in Amethi अमेठी-परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsGrand Procession and Bike Rally Celebrate Lord Parshuram Jayanti in Amethi

अमेठी-परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Gauriganj News - भगवान परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा भव्य शोभा यात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व मौनी स्वामी ने किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रास्ते...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजTue, 29 April 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
अमेठी-परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

गौरीगंज। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा जिला मुख्यालय पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बाइक रैली भी निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कस्बे के अमेठी रोड से हुई। जिसकी अगुवाई सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने की। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा अमेठी रोड से निकलकर जैसे ही सब्जी मंडी पहुंची, वहां अतिक्रमण के चलते कुछ समय के लिए रुकावट का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और यात्रा आगे बढ़ती रही। फल मंडी होते हुए यह यात्रा सुल्तानपुर-रायबरेली रोड तक पहुंची। अधिवक्ता उमाशंकर मिश्रा, पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष केपी शुक्ला, सभासद राजेश तिवारी, दीपू तिवारी, कप्तान सूरज, उत्कर्ष, और बसंत तिवारी समेत अन्य लोग शामिल रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

मुसाफिरखाना संवाद के अनुसार परशुराम जयंती के पर्व पर स्थानीय कस्बे में मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कस्बे के पूर्वी छोर से आरंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पुनः प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भगवान परशुराम एवं ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजाए गए। जिन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।

मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। जिससे माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भागीदारी निभाई।

अमेठी कस्बे में आज निकलेगी शोभायात्रा

ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने बुधवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने को लेकर मंगलवार को बैठक की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे गायत्री मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करेगी। यात्रा में अयोध्या के महापौर पं. गिरीशपति त्रिपाठी, सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी सहित हिंदू समाज के अनेक धर्माचार्य एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।