फंदे पर लटक कर विवाहिता ने दी जान
Ghazipur News - सादात के वार्ड पांच में रह रही 19 वर्षीय निकिता प्रजापति ने रविवार रात अपने पति से मोबाइल पर झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निकिता की शादी 14 महीने पहले हुई थी और उसके पति मुंबई में...

सादात। नगर के वार्ड पांच स्थित मायके में रह रही विवाहिता 19 वर्षीया निकिता प्रजापति ने रविवार की देर रात फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार उसकी मुंबई में रहने वाले अपने पति से मोबाइल पर देर रात झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने यह कठोर कदम उठाया। सूचना पाकर ससुराल के लोग सोमवार की सुबह सादात पहुंचे और संभ्रांतजनों से वार्ता के बाद दाह-संस्कार के लिए शव लेकर चले गये। निकिता की शादी करीब 14 महीना पहले जौनपुर जिला के थाना गद्दी के रत्नूपुर निवासी दीपचंद प्रजापति के साथ हुई थी। दीपचंद मुंबई में रहकर किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।
घटना के बाद दोनों परिवार में मातम छा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।