BJP Celebrates 11 Years of Central and 8 Years of State Government with Outreach Program in Gazipur घर घर जाकर दी योजनाओं की जानकारी, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBJP Celebrates 11 Years of Central and 8 Years of State Government with Outreach Program in Gazipur

घर घर जाकर दी योजनाओं की जानकारी

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के छठवें दिन

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 12 April 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
घर घर जाकर दी योजनाओं की जानकारी

गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के छठवें दिन केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने रुहीपुर और छावनी लाइन के ग्राम सभा कलौता में कार्यकर्ताओं के साथ साथ घर घर पहुंची। सरकार की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी। देवस्थलों पर स्वच्छता करते हुए बूथ समिति बैठक करते हुए पदाधिकारियों से हर बिंदुओं पर जानकारी ली। गांव के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सम्मानित किया।

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष काशी नाथ चौहान, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा,अजय राय दारा,रामजी बलवंत, सोमेश मोहन राय मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गांव चलो अभियान में जंगीपुर विधानसभा के ग्राम सभा रमवल ग्राम में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क कर जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में गांव चलो अभियान में मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा ग्राम पंचायत के राम जानकी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर पद यात्रा करते हुए घर घर सम्पर्क कर लाभार्थियों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।