Fire Devastates Murali Singh Yadav s Home in Suhval Village Urgent Aid Needed आग लगने से पांच झोपड़ियां खाक, दो लाख का नुकसान, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsFire Devastates Murali Singh Yadav s Home in Suhval Village Urgent Aid Needed

आग लगने से पांच झोपड़ियां खाक, दो लाख का नुकसान

Ghazipur News - सुहवल गांव में मुराली सिंह यादव की पांच झोपड़ियां अज्ञात कारण से जलकर खाक हो गईं। इसमें खाद्यान्न, चारा और अन्य सामान जल गए। आग के कारण पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। स्थानीय अधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 10 April 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
आग लगने से पांच झोपड़ियां खाक, दो लाख का नुकसान

रेवतीपुर। सुहवल गांव में बुधवार को‌ अज्ञात कारण से मुराली सिंह यादव की पांच झोपड़ियां‌ जलकर खाक हो गयी। इसमें रखे कई कुंतल खाद्यान्न, पशुओं का चारा, बर्तन, कपड़ा आदि सामान जलकर नष्ट हो गये। इसकी सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई। जहां मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का‌ जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को‌ भेज दी है। आग लगने से पीड़ित का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। इस भीषण अगलगी की घटना से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की गयी है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। पीडि़त परिजनों के मुताबिक इस अगलगी की घट‌ना से करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित मुराली सिंह यादव ने बताया वह अपने परिजनों संग झोपड़ी में भोजन करने के बाद सो रहा था। इसी बीच किसी कारण से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ समझ पाता, तब तक आग की तेज लपटें उठने लगीं। वह शोर मचाते हुए झोपड़ी से पशुओं समेत परिजनों को निकालने लग गया। इधर शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर किसी तरह मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद काबू पाया। अग्निशमन दस्ता आग बुझने के करीब एक घंटे बाद पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि‌ पछुआ हवा का दबाव कुछ कम था,अन्यथा अगलगी की घटना और विकराल रूप‌ ले सकती थी। प्रभारी थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।