Woman Accuses Husband of Bigamy and Threats in Bihar पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsWoman Accuses Husband of Bigamy and Threats in Bihar

पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Ghazipur News - जमानिया की एक महिला रानी यादव ने अपने पति अर्जुन कुमार पर धोखे से दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 17 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। विवाहिता रानी यादव निवासी ग्राम हेतिमपुर ने आरोप लगाया है कि उसके पति अर्जुन कुमार निवासी जलालपुर, पोस्ट सोसराय, थाना सोसराय, जिला नालंदा (बिहार) ने धोखे से दूसरी शादी की। अब लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। विवाहिता ने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।